सागर। जब से डीजल मंहगा हुआ है और सड़कें खराब। बस आपरेटर्स ने अपनी बसों को वहीं तक केन्द्रित कर दिया है जहां माइलेज अच्छा मिलता है। हालात यह हैं कि ग्रामीण रूटों के लिए बस आपरेटर ही नहीं मिल रहे हैं। फ्री में आवेदन बांटने के लिए भी आरटीओ को अपील जारी करनी पड़ रही है।
जिस दफ्तर में बिना रिश्वत सांस नहीं ली जा सकती, वहां फ्री में आवेदन मिल रहे हैं। शर्त केवल इतनी है कि अपनी गाड़ियां उन ग्रामीण रूटों पर चलानी होंगी जहां कोई जाना पसंद नहीं करता।
आज जारी एक प्रशासनिक प्रेसनोट के अनुसार प्रदेश सरकार ने प्रदेश के जिलों में चिन्हित ग्रामीण मार्गों में ग्रामीण परिवहन सेवा प्रारंभ करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसी क्रम में बैठक क्षमता 6+1 से अधिक तथा 21+2 बैठक क्षमता वाहन स्वामी, आवेदकों से ग्रामीण परिवहन सेवा शुरू करने अस्थाई अनुज्ञा के लिए आरटीओ कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की गई है।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए इच्छुक आवेदकों को आवेदन पत्र आरटीओ कार्यालय से मुफ्त मिलेंगे। ग्रामीण परिवहन सेवा संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए जिले के परिवहन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है अथवा परिवहन विभाग की बेबसाइट पर भी जानकारी देखी जा सकती है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें