बुधवार, 30 जनवरी 2013

नगर निगम के सामने कांग्रेस ने दिया धरना

सागर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी एक के तत्वावधान में कांग्रेसियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए रेखा चौधरी ने कहा कि भाजपा नगर विकास का ढिंडोरा पीट रही है नगर की सड़कें, यातायात व्यवस्था, तालाब का सौन्दर्यकरण आदि कार्य नहीं हो सके हैं।


केन्द्र सरकार द्वारा करोड़ों की राशि नगर विकास के लिए आती है लेकिन भाजपा के नेता और ठेकेदार दलाली करते हैं। मुख्य अतिथि महेन्द्र राय ने कहा कि नगर निगम प्रशासन को चलाने के लिए अपने घर को देंखे। 15 वर्ष से दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितिकरण नहीं हुआ है। योजनाओं की राशि का हर छह माह में निगम के खातों एवं बैंक खातों का डिफरेंस की जानकारी नहीं है। लेखापाल पर लोकायुक्त कीजांच सहित धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन में पूर्व महापौर उत्तमचंद खटीक, मुन्ना चौबे, सीमा चौधरी, गोवर्धन रैकवार, नेवी जैन, चक्रेश सिंघई, लक्ष्मीनारायण सोनकिया, राजाराम सरवैया, द्वारका चौधरी आदि उपस्थित थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...