
सागर। क्षेत्र के युवा खिलाडी गांव के मैदान से अपनी कला कौशल का बेहतर प्रदर्शन कर आने वाले समय में राज्य स्तरीय क्रिकेट टूनार्मेन्ट में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि खेल को, खेल भावना से खेलना चाहिए, हार-जीत तो होती ही रहती है।
यह बात सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने बुधवार से शुरू हुई विधायक ट्रॉफी क्रिकेट टूनार्मेन्ट का उद्घाटन करते हुए कही। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह टूनार्मेन्ट अलग-अलग तरीखों मे जैसीनगर, सीहोरा और राहतगढ में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर श्री राजपूत ने फीता काटकर टूनार्मेन्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर परअरूण गौतम, अरविंद सिंह टिंकु राजा, रामरानी माखन, राजा राम, मेहताब सिंह, घनश्याम उपाध्याय, गोपाल अवस्थी, अजय अवस्थी, शैलेन्द्र खरे, भगवानदास लोधी पठा, अरविंद लोधी पठा, नरेन्द्र सिंह, राजाराम, रोशन गौतम, दिनेश मिश्रा, अखिलेश जैसवाल आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें