सागर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल अध्यक्ष रामकुमार साहू ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सांसद भेपेन्द्र सिंह संभागीय संगठन मंत्री दिनेश शर्मा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह की अनुशंसा एवं विधायक शैलेन्द्र की सहमति से नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई।
जिसमें मंडल क्षेत्र के वार्डों, महिलाओं एवं अनुसूचित जाति वर्ग को पार्टी संविधान अनुसार समुचित स्थान दिया गया। कार्यकारिणी में महामंत्री विक्रम सोनी, मुकेश जैन, उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, कपिल नाहर, प्रसन्न जैन, धमेन्द्र खटीक, प्रभुदयाल साहू, श्रीमती कल्पना दुबे, मंत्री श्रीमती अनीता बेलापुरकर श्रीमती सुनीता रैकवार, श्रीमती कमला यादव, यशोदा विश्वकर्मा, नरेन्द्र साहू, महेश अहिरवार, कोषाध्यक्ष सुंदरलाल बचकैया, कार्यालय मंत्री राजकुमार नामदेव, मीडिया प्रभारी महेन्द्र दुबे शामिल हैं।
डॉ. हरीसिंह गौर नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित
वहीं भारतीय जनता पार्टी नगर के डॉ. हरीसिंह गौर नगर मंडल की कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें उपाध्यक्ष अब्दुल नईम खान, श्रीमती गीता दक्ष, अखिलेश चौरसिया, रामू ठेकेदार, रत्नेश यादव, मनीष पटेल, कामिनी वर्मा, पूनम अहिरवार, ताहिरा खान, राजू घोषी, कोषाध्यक्ष रानेश ओमरे बनाए गए हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें