गुरुवार, 24 जनवरी 2013

बिन मौसम आम का पेड़ बौराया

राहतगढ़। प्रकृति किसी मौसम एवं नियम की बंधक नहीं होती जिसका उदाहरण क्षेत्र के ग्राम गाजीखेड़ा के एक कृषक भगवान सिंह यादव के आंगन में लगे आम के पेड़ बिना मौसम के बौरा रहा है।

उसमें आम के फूल लहरा रहे हैं। कृषक ने बताया कि करीब पन्द्रह साल पहले सागर से आम लाये थे और आम खाकर उसकी गुठली उनकी मॉं भागवतीबाई ने लगा दी थी, जो आज पेड़ के रूप में तैयार हो गया है और इस पेड़ में आम के मौसम में मीठा आम लगता है तथा पहली बार बिन मौसम बौर आया है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...