सागर। नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री बाबूलाल गौर सागर के दौरे पर आ रहे है । श्री गौर आज 13 जनवरी को सागर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री बाबूलाल गौर आज 13 जनवरी को ग्यारह बजे से 12 बजे तक वे खेल महोत्सव के समापन समारोह में भाग लेंगे । इसके पश्चात सवा बारह बजे संजय ड्राइव तिली रोड पर डॉ. राम मनोहर लोहिया की प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन करेंगे । तत्पश्चात वे 12.50 बजे से 1.45 बजे तक सत्संग भवन तिली रोड पर मुख्यमंत्री अधोसंरचना अंतर्गत सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन करेंगे। श्री गौर दोपहर दो बजे सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करेंगे तथा सवा तीन बजे भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे ।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें