शनिवार, 12 जनवरी 2013

ट्रेन में एसी बोगी में से पर्स चोरी

बीना। ट्रेनों में यात्रियों की जान माल की सुरक्षा भगवान भरोसे ही है। गुरूवार की सुबह दिल्ली तरफ से आने वाली दक्षिण एक्सप्रेस की एसी बोगी में चोरों ने दो यात्रियों को निशाना बनाकर एक लेडिज पर्स एवं बैग गायब कर दिया। चोरी गए माल की कीमत 21 हजार रुपए है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जीआरपी थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आंध्रप्रदेश के नरसन्ना निवासी मेरी प्रसाद पिता मुख्तयारराव 50 वर्ष दक्षिण एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12722 अप में परिवार सहित दिल्ली से हैदराबाद की यात्रा के लिए बैठे थे। उनका बर्थ नंबर एसीटू बोगी में 21 नंबर था। गाड़ी जैसे ही झाँसी स्टेशन पर खड़ी हुई तो वहां किसी ने उनका लेडिज पर्स गायब कर दिया जिसमें 4 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड एवं कीमती मोबाईल रखा था। 

उन्हें कुल 15 हजार की चपत लगी। घटना सुबह 6 बजे की है। इसी तरह विशाखापटनम निवासी पीडी गनेश पोतला पिता प्रभाकर राव 32 वर्ष दक्षिण एक्सप्रेस की ही ट्रेन की इसी बोगी में हजरत निजामुद्दीन से विशाखा पटनम की यात्रा कर रहे थे। निजामुद्दीन स्टेशन पर अज्ञात चोर ने उनका बैग चोरी कर लिया जिसमें लेपटॉप का चार्जर एवं कपड़े रखे थे। उन्हें 6 हजार की चपत लगी। सुबह 8.30 बजे जैसे ही ट्रेन बीना आई तो सूचना मिलते ही थाने का स्टाफ फरियादियों के पास पहुंचा। दोनों मामलों में शून्य पर  चोरी का प्रकरण दर्ज कर डायरी संबंधित थानों को भेजी जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...