शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

विधायक ने जल संकट की आहट को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र

बीना। विधानसभा बीना के ग्रामों से पानी संकट से उत्पन्न समस्याओं की लगातार शिकायतें आ रही है इस बात को लेकर विधायक डॉ.श्रीमति विनोद पंथी ने जिले के आलाअधिकारियों सहित कलेक्टर को पत्र लिखा। पत्र में विधायक ने कहा कि मैनें गत वर्ष बुंदेलखंड पैकेज योजना के तहत 44 नलजल योजनाएं स्वीकृत कराई थी।

क्षेत्र में 6 पानी की टंकियों का निर्माण कराया गया तथा मुख्यमंत्री आधारित नलजल योजनाएं 5 गांवों में स्वीकृत कराई लेकिन विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज तक सारी योजनाएं आधी अधूरी पड़ी है। टंकियां बन गई लेकिन उनसे ग्रामवासियों को पानी नहीं मिल रहा है क्षेत्र में जो हैण्डपंप लगवाए उनका जल स्तर नीचे चला यदि स्वीकृत योजनाएं समय रहते पूरी हो जाती तो क्षेत्र में पेयजल संकट काफी हद तक टल सकता था। 

ऐसा कोई भी दिन नहीं होगा जिस दिन 20 से 25 गांवों से हैण्डपंप खराब होने तथा बंद होने की शिकायतें आती है अधिकारियों तथा मैकेनिकों में इस गंभीर समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होनें कलेक्टर से मांग की है कि यदि समय रहते पेयजल समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले समय में भीषण पेयजल संकट ग्रामीण क्षेत्र में उत्पन्न हो जाएगा।  विधायक ने पेयजल नल जल योजनाएं शीघ्र चालू कराने की मांग कलेक्टर सागर से की है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...