शुक्रवार, 18 जनवरी 2013

मोतीचूर नदी के घाट का जीर्णोद्धार

बीना।  गुरूवार को देवरघुनाथ ट्रस्ट बड़ा मंदिर के पास से होकर गुजरने वाली मोतीचूर नदी के जीर्णोद्धार हेतु लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। जिसके चलते मोतीचूर उत्थान समिति ने नदी के उत्थान को लेकर समिति के अध्यक्ष महंत राधामोहनदास एवं एसडीएम कर्मवीर शर्मा ने भूमि पूजन किया।

भूमि पूजन पूरे वैदिग रीति रिवाजों के साथ हुआ जिसमें पंडित दशरथलाल पुरोहित,  देवशंकर दुबे, पीएन दीक्षित द्वारा पूजन कराया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यगण एवं नगर के अनेक समाजसेवी शामिल हुए। शामिल होने वालों में देशराज बिलगैयां, देवेन्द्र उपाध्याय, शशिमोहन तिवारी, ओपी देवलिया, सुखदेव बबेले, अशीष पाण्डेय, जगदीश जडिया, डॉ.बलवीर कैथोरिया, मंजू बुंदेला, ज्योति सराफ, लक्ष्मी सराफ, ममता साहू आदि शामिल थे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...