खुरई। खुरई में बढ़ रही चोरियों का खुलासा करने के लिए अब नगर के युवकों ने ही कमर कस ली। लगभग दो माहों में 13 मोटर साईकिले चोरी जा चुकी हैं। कुछ दिन पहले हुई चोरी गई मोटर साईकिलों के चोर को युवक पुष्पेंद्र सिंह रारौन निवासी टैगोर वार्ड ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरी के आरोपी वीरेन्द्र आदिवासी निवासी रारौन के पास से पुलिस ने दो मोटर साइकिलें भी जब्त की हैं। यह चोर मोटरसाईकिलें चोरी कर खिमलासा के महेन्द्र जैन कबाड़ी को बेचता था। पुलिस ने महेन्द्र जैन के पास से ही चोरी की मोटर साईकिलें कायनेटिक एमपी 15 एन 6867 जो कि कलेक्टर सिंह महावीर वार्ड खुरई की और दूसरी मेक्स 100 एम पी 15 ए 4673 जो विजय पिता रघुवीर राय की थी जब्त कर ली है।
सही जानकारी नहीं देती पुलिस
एक तो पुलिस खुद चोरियों का खुलासा नहीं कर पा रही उपर से जानकारी लेने पर सही नहीं बताती। एक बार थाने का फोन लगाकर अपराधों की जानकारी मांगी तो बताया सब खैरियत है। जब पहले से ज्ञात एक चोर की गिरफ्तारी की बात पूछी तो अपराध क्र. 58 में धारा 379 तहत चोर की गिरफ्तारी की बात बताई गई। लेकिन इसी मामले में और जानकारी लेने के लिए दुबारा थाने फोन लगाया तो बताया कि अभी मामला दर्ज ही नहीं किया गया।
इनका कहना है
ऐसी बात नहीं है कि जानकारी नहीं दी जाती है यदि अलग अलग कर्मचारी फोन उठाते हैं तो कभी कभी ऐंसा हो जाता हैं। स्टाफ की कमी और थाना प्रभारी के न होने से अभी सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर अतिरिक्त बोझ के कारण यह सब हो रहा है। शीघ्र ही अपराधों में कमी आएगी।
सीके आर्य, एसडीओपी खुरई



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें