खुरई। खुरई के इतिहास के प्रथम बार तारण-तरण समाज के ऐतिहासिक भव्य अयोजन के समापन पर समारोह के मुख्य धार्मिक अनुष्ठान वेदी सूतन एवं आयोजाकों को लगातार तीन-तीन व्यक्तिगत आयोजन करने एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के तीर्थों अस्पताल, गौशाला, गुरूकुल एवं समस्त दीन-हीन गरीबों के लिए निरन्तर सहयोग की भावना को दृष्टिगत रखते हुए पाँच-पाँच श्रीमंतों, विधायक एवं संपूर्ण राष्ट्र से आए साधकों, श्रेष्टि वर्ग, विद्वत द्वय एवं प्रतिष्ठाचार्यों सहित तारण-तरण समाज के राष्ट्र संत युवारत्न श्रीबाल ब्रह्मचारी श्रीआत्मानंद जी महाराज, अध्यात्म बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज,
युवा साधक बाल ब्रह्मचारी शांतानंद जी महाराज ब्रह्म. नित्यानंद जी महाराज, ब्रह्म. चिदानंद जी महाराज, ब्रह्म. आत्म साधक श्रीपरमानंद जी महाराज एवं प्रतिष्ठाचार्य रतनलाल जी होशंगाबाद के मंगल सानिध्य में विधायक अरूणोदय चौबे, समाजरत्न श्रावक शिरोमणि श्रीमंत समाज भूषण सेठ प्रेमचंद, श्रीमंत सेठ अशोक काका, श्रीमंत धर्मेन्द्र सेठ, श्रीमंत सेठ कन्छेदीलाल, बनारसीदास, नरेश सेठ एवं गुड्डू भैया, भाजपा के नगर अध्यक्ष देशराज यादव एवं तारण-तरण समाज के राष्ट्र के प्रमुख पदाधिकारियों ने श्रीमंत की उपाधि प्रदान कर प्रकाशचंद, विकास समैया, आकाश समैया एवं उनके समस्त परिवार को हीरों जड़ा हुआ प्रशस्ति पत्र प्रतीक चिन्ह देकर गौरान्वित किया।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए प्रचार प्रसार समिति के प्रमुख अशोक शाकाहार ने बताया कि आयोजकों द्वारा प्रथम महामहोत्सव का आयोजन श्री तारण-तरण स्वामी की समाधि स्थल मल्हारगढ़ में किया गया, द्वितीय भव्य आयोजन तारण-स्वामी की विहार एवं साधना स्थली सूखा निसईजी में संपन्न हुआ। एवं तृतीय भव्य आयोजन खुरई नगरी में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर सागर से पधारे कमल कुमार समैया(नीलगगन) ने भजन प्रस्तुति की। मंचासीन जिनेन्द्र गुरहा, श्रीमंत धर्मेन्द्र सेठ, विजय बट्टी ने उक्त अलंकरण समारोह में आयोजकों के सरलता, कर्तव्यपरायणता, धार्मिक कार्यों, समाजसेवा, प्राणीमात्र की कल्याण की के लिए भावना से साधुवाद प्रेषित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न अंचल से आए हजारों भक्तों, श्रेष्ठिवर्ग के साथ ही खुरई तारण-तरण युवा परिषद के राजेश समैया, पदम जैन, मुकेश सांईखेड़ा, अंकज समैया, सनिल समैया, नीलेश दलपतपुर, रीतेश पांडे, नवनीत समैया, विभोर समैया, मौसम समैया, नितिन समैया, स्वपनिल समैया, आदित्य समैया, नितिन चैधरी, राजकुमार समैया सहित अनेक युवा उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन ऋषभ जलज सागर ने किया। एवं भाव-भीना आभार श्रीमंत विकास सेठ ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें