बांदरी। ग्राम बांदरी में बरमान से होकर शिवपुरीधाम बंगेला जा रही कांवर यात्रा का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया गया। इसके पूर्व बांदरी प्रवेश पर कॉवर यात्रा की अगवानी की गई। कॉवर यात्रा में कोई दो सौ से अधिक शिवजी के भक्त बरमान से नर्मदा नदी का जल लेकर अपने-अपने कॉवर के साथ चल रहे थे।
कॉवर यात्रा के प्रमुख संत 1008 श्री सुमेरदास महात्यागी जी महाराज ने बताया कि भगवान शिव को कॉवर यात्रा अत्यंत प्रिय है और उनकी प्रसन्नता व समाज में लोगों को धर्म के प्रति जागरूक करने इस विशाल कॉवर यात्रा का आयोजन किया गया है। ग्राम बांदरी में कॉवर यात्रा की अगवानी व स्वागत करने वालों में मुकेश राय, विजय राय, राजेश राय, सीपी श्रीवास्तव, सरपंच दयाराम राय, पन्नालाल सोनी, डॉ.गौरीशंकर वर्मा, दिवाकर वर्मा, आनंद रजक, नरेश जैन, अनिल कुमार जैन , पप्पू भैया, मोहन लाल राय,जगदीश तिवारी, रामचरण सिंह लोधी, बलवंत सिंह ठाकुर, बल्ली सिंह लोधी, कल्लू राजपूत, संदीप रैकवार, प्राण आठिया, लाखन सिंह ठाकुर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें