शनिवार, 12 जनवरी 2013

नोबल कालेज में दो दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ

सागर। नोबल कालेज में 12 जनवरी को दो दिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला प्रारंभ हुई। जिसका विषय क्रिएटिंग लर्निंग इनवायरमेंट ट्राउड इनसट्रक्शनल मटेरियल था। मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र पाल पूर्व अध्यक्ष सीआईईटी, एनसीईआरटी प्रवक्ता और विश्ष्टि अतिथि राजेश कुमार निमेश सहायक प्राध्यापक सीआईईटी, एनसीईआरटी नई दिल्ली एवं डॉ. यूएस गुप्ता डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय थे।

डॉ. एचएस वैस ने अध्यक्षता की। वीके देवलिया तथा संरक्षिका अनुराधा पांडे ने आभार व्यक्त किया. कार्यशाला में समस्त प्रवक्ताओं ने इस बात की ओर ध्यान आकर्षित किया कि किस तरह सीमित संसाधन के द्वारा शिक्षण को रोचक बनाया जाए। इस कार्यशाला में स्कूली शिक्षक, महाविद्यालयीन शिक्षक, शोधार्थी, एम एड. छात्र -छात्राओं को विभिन्न तरह की कठपुतली बनाकर कैसे कक्षा शिक्षण को रोचक सरल व प्रभावशाली बनाया जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया। 

कार्यशाला का समापन 13 जनवरी को किया जाएगा। इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण कठपुतली नाटिका रहा साथ ही बीएड विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई शिक्षण सामग्री की प्रदर्शनी भी आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की कार्डिनेटर डॉ. पूर्वा जैन व कन्वीनर गीतांजलि बासवानी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...