
सागर। क्षेत्र में चल रहे गोरखधंधों पर जब पुलिस अंकुश नहीं लगा पाई तो कुछ समाजों ने महापंचायत लगाकर अवैध करोबार पर रोक लगाने की पहल शुरु कर दी है। शराब विक्री, जुआ, सट्टा को समाप्त करने के लिए विट्ठलनगर एवं गुरुगोविंद सिंह वार्ड के वाशिंदों ने सदर क्षेत्र में सात समाजों की महापंचायत की। सभी सातों समाजों के पंचों ने संकल्प दोहराते हुए अवैध कार्यों को पूर्ण: बंद करने का आह्वान लिया।
महापंचायत में धर्मेन्द्र पाराशर ने कहा कि 13 जनवरी को अवैध शराब बेंचने पर सामाजिक रूप से पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया परंतु आज भी अहिरवार समाज के दो व्यक्तियों व जाटव समाज के दो व्यक्तियों व मुस्लिम समाज के एक परिवार द्वारा अवैध काम में लिप्त है समाज के लोगों ने उक्त प्रस्ताव पर गंभीरता से लेते हुए समाज से बहिष्कृत करने का निर्णय लिया और कानूनी कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया।
यादव समाज, मुस्लिम समाज, जाटव समाज, कोरी, अहिरवार, पंडित, ठाकुर, श्रीवास्तव, सेन, गुप्ता, रैकवार, इसाई, बाल्मीकि, धानक, रजक, राठौर, चौकसे आदि समाज के पंचों ने सर्वसम्मति से शराब के विक्रय एवं न खरीदने के निर्णय को पारित किया। महापंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि जूआ, सट्टा और शराब में यदि कोई लिप्त पाया जाता है तो उसे सामाजिक बहिष्कार के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वार्ड के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा है।
महापंचायत में दोनो वार्डों के समस्त समुदाय के नागरिक उपस्थित हुए। संरक्षण मंडल का गठन भी किया गया। जिसमें पचास नवयुवक की कार्यकारिणी कमेटी गठित की। पंचायत में निर्णय हुआ कि यदि सामाजिक बहिष्कार के बाद भी यदि कोई व्यक्ति समाज विरोधी इन कुरीतियों में लिप्त रहेगा तो उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें