सागर। स्वास्थ्य विभाग में आरसीएच एवं एनआरएचएम कार्यक्रम के तहत हुई अवैध नियुक्तियों के मामले में दोषियों को बचाने की जहां कोशिश की जा रही वहीं जिला प्रशासन के निर्देश बेअसर साबित हो रहे हैं। यह बात कांग्रेस नेता कमलेश तिवारी ने प्रेस को जारी बयान में कही।
उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत जानकारी देने में लापरवाही वरती जा रही है बीते वर्ष में स्वास्थ्य विभाग में अवैध नियुक्तियों का मामला प्रकाश में आने के बाद जिला शहर कांग्रेस कमेटी महामंत्री श्री तिवारी ने सीएमएचओ आफिस से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी कि स्वास्थ्य विभाग में आरसीएच एवं एनआरएचएम कार्यक्रम के तहत जो चार नियुक्तियां की गई के चयन में क्या प्रक्रिया अपनाई गई व इसके प्रचार-प्रसार में कौन-कौन से विज्ञापन अखबारों में जारी किए गए का संपूर्ण रिकार्ड मांगा गया था उक्त आवेदन को लोक सूचना अधिकारी द्वारा स्वयं न लेकर डाक के माध्यम से स्वीकार किया गया जिसके उपरांत जिला कार्यक्रम प्रबंधक आरसीएच ने जो जानकारी दी है उससे विभाग की लापरवाही उजागर हो ई है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें