सागर। संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ सागर जिले में भी विगत तीन-चार दिनों से ठण्ड का प्रकोप बना हुआ है जिससे एक तरफ ठण्ड से आम जनमानस परेशान है वहीं दूसरी तरफ बफीर्ली हवाओं के चलने से साग-सब्जी से लेकर दलहन-तिलहन की फसलें पूर्णत: नष्ट हो चुकी हैं।
देखने में तो फसलें मुरझाई हुई लगती हैं परतु वास्तविकता में यह प्राकृतिक प्रकोप से पूर्णत: नष्ट हो चुकी हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि जो छोटे किसान अपनी रोजी-रोटी के लिए साग-सब्जी का व्यापार करते हैं उन्हें अब अपना भविष्य अंधकार में दिखायी दे रहा है। मध्यप्रदेश भू-राजस्व संहिता में स्पष्ट प्रावधान है कि यदि किसानों की फसलें नष्ट हो जाती है तो उन्हें भरपूर मुआवजा दिया जाए।
किसानो की नष्ट हुई फसलों का मुआवजा दिलवाने की मांग को लेकर जिला ग्रामीण कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल 9 जनवरी बुधवार को दोपहर 2 बजे जिला कलेक्टर सागर से मिलकर किसानों को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग करेगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता वीरेन्द्र गौर ने समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों से कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें