सागर। मप्र में महिला उत्पीड़न, महंगाई एवं अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार को समाजवादी पार्टी ने पीली कोठी पर आमसभा कर गिरफ्तारियां दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश की महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। किसान परेशान हैं। महंगाई चरमसीमा पर है। आमजन महंगाई और भ्रष्टाचार से पीड़ित हैं। बिजली की समस्या से किसान सहित आम जनता भी त्रस्त है।
शहर अध्यक्ष कमल खटीक ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसको लेकर सपा ने आज जेल भरो आंदोलन किया है। , छात्र सभा अध्यक्ष प्रियंक द्विवेदी ने कहा कि छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति बढ़ाई जानी चाहिए। प्रदेश में युवाओं को रोजगार के अवसर नहीं मिलते । वह बेरोजगारी से तंग आ गया है। सरकार को युवाओं के बारे में सोचना होगा। इसके साथ ही डॉ. आशिक अली, नसीम खान, सुरेश सेन ने भी संबोधित किया।
सपा ने प्रदर्शन उपरांत ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मांग की कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कड़े कानून का प्रवधान हो। किसानों की भूमि का जबरन अधिग्रहण रोका जाए, महंगाई को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। फुटकर व्यापारी के साथ सहयोगआत्मक रवैया अपनाया जाए। मप्र में बेरोजगार छात्रों को भत्ता मिले। वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन का प्रवाधान हो। जाति प्रमाण पत्र एवं मजदूरी कार्ड बनाने की प्रक्रिया सरल बनाई जाए। लोगों को मूलभूत सुविधाएं जलकर, विद्युत पर अनावश्यक कर न लगाए जाएं। राशन दुकानों, मध्यान भोजन, सरकारी योजनाओं का लाभ, नगद राशि देकर लोगों को मुहैया कराया जाए।
प्रदेर्शन के दौरान सुखलाल सेन, कपूरचंद जैन, देशराज, कुंवर आत्मप्रकाश यादव, बृजमोहन राजपूत, लोकेश घोषी, देवेन्द्र घोषी, मिलन सिंह, नीरज यादव, बसीर गनी, बाबूलाल रैकवार, किशोरीलाल खटीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें