गुरुवार, 3 जनवरी 2013

जंगली जानवर का मांस जब्त, पति-पत्नी गिरफ्तार

खुरई। गुरूवार के दिन अवैध रूप से वन्य प्राणी का मांस राहतगढ़ से दंपत्ति खुरई ला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने एक बस क्रमांक एमपी 09 एस 9641 में जीतू पिता कैलाश कुचबंदिया एवं उसकी पत्नि बंदना कुचबंदिया को अवैध मांस सहित गिरफ्तार किया।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वन्य प्राणी अधिनियम के अंतर्गत धारा 9, 50, 51 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी जीतू कुचबंदिया से पूंछे जाने पर उसने बताया कि राहतगढ़ बस स्टेंड पर राजू नामक व्यक्ति द्वारा यह कार्टून तथा एक थेले में पॉलीथिन में रखा यह मांस दिया था, व कहा था कि खुरई में एक व्यक्ति आएगा उसे यह सामान दे देना, इसमें क्या था मुझे जानकारी नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...