बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

12 वर्षीय बालिका का शव कुंए में मिला

सागर। पद्माकर थाना क्षेत्र के सद्भावना नगर में विगत रात्रि से गायब 12 वर्षीय मानवती यादव का शव आज उसके घर के पास ही बने कुंए में मिला है। पुलिस ने शव को निकालकर पोस्ट मार्टम करवाया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सद्भावना नगर निवासी रोहणी यादव की 12 वर्षीय पुत्री मानवती कल रात करीब 1 बजे से गायब थी।

परिजनों ने इसकी शिकायत पद्माकर थाने में दर्ज कराई। बुधवार की दोपहर सद्भावना नगर में बने एक कुंए में मानवती का शव मिला। पद्माकर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मानवती आठवी कक्षा की छात्रा थी। वह रात को अचानक घर के पास बने कुंए में गिर गई। मामला पुलिस में है पद्माकर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...