सागर। लोकसभा में सांसद भूपेन्द्र सिंह के प्रश्न पर केन्द्र सरकार ने स्वीकार किया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत पान उत्पादकों को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं दी गई है। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पान उत्पादकों की दयनीय स्थिति का हवाला देते हुए सवाल किया कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों मे पान उगाने वालों को कितनी वित्तीय सहायता दी है।
जबाव में कृषि राज्यमंत्री तारिक अनवर ने बताया है कि पिछले तीन वर्षों के दौरान सरकार द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत विशेषत: पान उत्पादकों को कोई भी वित्तीय सहायता नहीं दी गई है। न ही केन्द्र सरकार को इस बात की जानकारी है कि आर्थिक मदद के अभाव में पान उत्पादकों की स्थिति ठीक नहीं है। राज्यमंत्री का तर्क है कि पान उत्पादकों की दयनीय स्थिति के संबंध में राज सरकारों से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें