बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

जिला सतर्कता समिति गठित

सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा जिले में संचालित विभिन्न योजनाओं और निर्माण श्रमिकों के पंजीयन संबंधी कार्यो की निगरानी के लिए जिला स्तरीय सर्तकता समिति गठित की है। यह समिति योजनाओ पर निगरानी रखने के साथ अवैध प्रकरणो को रोकने तथा उनके विरूद्व कार्यवाही करने के लिए उत्तरदायी होगी।

जिला स्तरीय सर्तकता समिति के अध्यक्ष कलेक्टर और सदस्य सचिव सहायक श्रम आयुक्त होगे। इसके साथ ही समिति में सीईओ जिला पंचायत,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, उप संचालक सामाजिक न्याय, प्राचार्य शासकीय एवं वाण्ज्यि अग्रणी महाविद्यालय, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक, समस्त सीईओ, जनपद, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा श्रम संगठन प्रतिनिधि रामचरण लम्बरदार व सामाजिक संगठन प्रतिनिधि श्रीमती कांति दुबे सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...