सागर। भाजपा सरकार ने 24 घंटे बिजली देने का वायदा किया था, लेकिन सरकार अपने वायदा को भूल गई है, इसके चलते ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह बात सुरखी विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने कही। वे जनसंदेश यात्रा के दौरान बोल रहे थे। बुधवार को यह संदेश यात्रा ग्राम भैंसा पहुंची।
वहां आयोजित कार्यक्रम में विधायक गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा झूठ के बल पर जनता को लुभा रही है। किसान साल में दो माह ही बिजली का उपयोग करता है, लेकिन पूरे बिल किसानों के पास सालभर आते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चार बार बिजली के दामों में वृद्घि की है। आज मप्र में अन्य राज्यों की तुलना में महंगी बिजली किसानों को मिल रही है।
मुख्यमंत्री ने जनता को बिजली, पानी और सड़क की समस्या दूर करने की बात कही थी, लेकिन सरकार अपने वायदों को भुला चुकी है। ग्राम भैंसा के अलावा यह संदेशयात्रा ग्राम पीपरा, रामछियारी, मनेशिया, ढगरानिया आदि जगहों पर भी पहुंची और वहां की जनता से भाजपा की सरकार को उखाड़ने का आव्हान किया। इस मौके पर रामकुमार यादव, गुड्डू, जग्गूसिंह, विजय कुर्मी, सुरेश कुर्मी, मनोज कुर्मी, कमलसिंह ठाकुर, बहादुर सिंह, जगदीश अहिरवार, अनिल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें