सागर। बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र ईशुरवारा में आगामी 15 फरवरी शुक्रवार को विमानोत्सव एवं वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार सुबह अभिषेक पूजन एवं दोपहर में श्रीजी की विमान शोभायात्रा निकाली जाएगी।
जिसके पश्चात ध्वजारोहण और महामस्तकाभिषेक होगा। क्षेत्र कमेटी ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में वार्षिक मेले में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें