मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

अधिकारी घर और आफिस के फोन चालू रखें: कलेक्टर

सागर। कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने जिले में पदस्थ सभी विभागों के शासकीय अधिकारियों को अपने कार्यालय एवं निवास में स्थापित दूरभाष सुविधा नियमित रूप से चालू रखने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर द्वारा अधिकारियों को जारी निर्देशों में उल्लेख किया गया है कि वर्तमान समय में मोबाईल सुविधा उपलब्ध होने के कारण यह देखने में आ रहा है कि अधिकतर विभागों की कार्यालयीन एवं निवास में दूरभाष सुविधा समाप्त कर दी गई है अथवा नियमित रूप से दूरभाष सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिससे आपातकालीन स्थिति में असुविधा उत्पन्न होती है। अत: निर्देशित किया जाता है कि अपने कार्यालय एवं निवास पर स्थापित शासकीय दूरभाष सुविधा नियमित रूप से चालू रखना सुनिश्चित करें। साथ ही अपने अधीनस्थ समस्त अधिकारियों को उपरोक्तानुसार कार्रवाई हेतु निर्देशित करें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...