मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

कांग्रेस उपाध्यक्ष की जेबकटी

खुरई। हाट बाजार के दिन बीना-सागर एवं आसपास के क्षेत्रों के जेबकतरों का खुरई में जमावड़ा रहता है। यह जेबकतरे भीड़भाड़ वाले इलाके तथा मुख्य बाजार तहसील परिसर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड जैस क्षेत्र में अपनी हाथ की कला दिखाकर आम नागरिकों के जेबों को साफ कर पुलिस प्रशासन को खुली चेतावनी दे रहे हैं। 

ऐसा ही एक मामला विगत दिनों खुरई रेलवे स्टेशन पर सामने आया जब अपने रिश्तेदारों को ट्रेन पर छोड़ने गए कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सैय्यद अश्फाक आसू के साथ उस समय घटा जब वह ट्रेन की बर्थ पर रिश्तेदारों का सामान रख रहे थे, तभी किसी जेबकतरे द्वारा जिला उपाध्यक्ष की जेब से दस हजार रुपए साफ कर दिए। 

जिला उपाध्यक्ष द्वारा मौखिक रूप से रेलवे प्रशासन एवं जीआरपी सुरक्षाकर्मियों से चर्चा की, परंतु जेबकतरे रफूचक्कर हो गए। रेल प्रशासन सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी बाहरी व्यक्तियों अथवा ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखना चाहिए, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इस तरह की हरकत न हो सके।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...