खुरई। नवोदय विद्यालय प्रबंधन सांसद प्रतिनिधि संजय समैया को सूचना के अधिकार के तहत चाही गई जानकारी न देकर आधी-अधूरी जानकारी देकर सूचना के अधिकार का खुला उल्लंघन कर रहा है।
प्रबंधन ने जानकारी देने के लिए 4 हजार 44 रुपए शुल्क मांगा था, आवेदक शुल्क लेकर कई बार प्रबंधन के पास पहुंचा, लेकिन प्रबंधन शुल्क जमा नहीं करा रहा है। हर बार आवेदक को दो चार कागजी दस्तावेज देकर चलता कर दिया जाता है।
खुरई में झमाझम बारिश, किसानों के चेहरे मुस्कुराए
खुरई। एक सप्ताह के इंतजार के बाद आसमान में मंडरा रहे बादल आखिरकार सोमवार की दरमियानी रात झमाझम बरस पड़े। क्षेत्र में लगभग रात्रि 12 बजे के बीच झमाझम बारिश का दौर लगभग 40 मिनिट तक चलता रहा। कहीं-कहीं छुटपुट बूंदाबादी के साथ छोटे ओले गिरने की भी जानकारी मिली है, लेकिन इससे फसलों को किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। बारिश ने मौसम में पुन: ठंडक घोल दी।
यह बारिश वैसे तो तेवरा व बटरी की फसल छोड़कर सभी फसलों के लिए लाभदायक है, लेकिन सोयाबीन वाले खेतों में बाद की बोवनी वाली फसलों के लिए यह बारिश अमृत की तरह बरसी है, हालांकि पानी सिर्फ 9 एमएम ही गिरा है, अगर यह 20 एमएम गिर जाता तो फसलों की पैदावार में रिकार्ड बढ़ोत्तरी हो जाती। बारिश के साथ-साथ रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक विद्युत प्रदाय बंद रहा, जिस वजह से नगर के आमजन परेशान रहे। कृषक बसंत चढ़ार ने बताया कि मावठ गिरने व बादल छटने के बाद ठंड का दौर पुन: शुरू होगा। खेती के लिए इस समय मावठ अमृत के समान सिद्ध होगी। जिससे फसलों में दो गुना उत्पादन प्राप्त हो सकेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें