बुधवार, 27 फ़रवरी 2013

कमिश्नर, कलेक्टर ने लगाई जैतपुर में रात्रि कालीन ग्राम चौपाल

सागर। संभाग कमिश्नर आरके माथुर सतत रूप के संभाग के सभी जिलो में जाकर वहां सम्पादित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते है। इसके साथ ही प्रत्येक जिले के ग्राम में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों की समस्याओं सुनकर निपटारा करते है। इसी क्रम में कमिश्नर श्री माथुर ने सागर जिले के केसली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम जैतपुर में कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा और अन्य विभागीय अधिकारियो को साथ ले जाकर रात्रिकालीन चौपाल लगाकर ग्रामीणजनों की समस्याएं सुनी।

ग्राम चौपाल में स्थानीय विधायक भानूराणा के साथ अन्य जनप्रतिनिधियो और ग्रामीणजनों ने ग्रामीण क्षेत्र से संबंधित अनेक समस्याएं अधिकारियो के समक्ष रखी जिनका निपटारा कमिश्नर और कलेक्टर ने मौके पर कराया।

मंगलवार की शाम ग्राम जैतपुर में सम्पन्न कमिश्नर की ग्राम चौपाल में स्थानीय विधायक और ग्रामीणों की मांग के अनुसार जैतपुर स्कूल में चार अतिरिक्ति कमरे बनवाए जाने की स्वीकृति दी गई और कलेक्टर ने बताया कि दो कमरे अभी तथा दो कमरे बार में बनेगे, इस हेतु शिक्षा अधिकारियों को ताकीद भी किया गया । विधायक ने निजी जमीन में भी भवन बनवाने पर बैंक द्वारा आपत्ति लगाई जाती है इसकी जानकारी दी । इस संबंध में कलेक्टर ने स्पष्ट कर दिया कि यदि कृषि भूमि का डायवर्सन हो जाएगा तो बैक की आपत्ति नहीं लगेगी । इस हेतु उन्होंने स्थानीय तहसीलदार को हिदायत दी कि ग्रामीणों के आवेदन लें और डायवर्सन करें।


कमिश्नर ने ग्रामीणजनों की मांग के अनुसार जैतपुर और केसली में दो-दो आंगनवाडी हेतु भवन जाने की स्वीकृति दी। उन्होंने बताया कि जिले में जहां भी आंगनवाडी केन्द्र है और भवन नहीं है वहां सभी जगह भवन बनेगे इस हेतु जिले का संयुक्त प्रस्ताव शासन को भेजा गया है । इसी तरह जैतपुर की अनुसूचित जाति व वस्ती में एक सामुदायिक भवन अगले वित्तीय वर्ष मे बनाने की स्वीकृति कमिश्नर ने दी।

ग्राम चौपाल में कमिश्नर ने मरामाधा ग्राम पंचायत की अनियमिताओं की शिकायत की जांच कराकर एवं सप्ताह में निर्णय करने के निर्देश कलेक्टर को दिए। इसके साथ ही सहजपुर में एएनएम ऊषा सैनी की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने सीएमएचओ को निर्देशित किया। जैतपुर में लम्बे समय से अनुपस्थिति ग्राम सेवक की जगह अन्य कर्मचारी को तैनात करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए गए।

तद्नुसार नए ग्राम सेवक लखन लाल मिश्रा की डयूटी लगाई गई और उन्हें नियमित उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए । ग्राम चौपाल में समनापुर के अभयसिंह व संतोष शुक्ला ने जैतपुर सोसायटी से संबंधित अनेक अनियमिताओं और गबन किए जाने की शिकायत कलेक्टर के समक्ष रखी। जिसकी जांच कराने के लिए कमिश्नर ने ताकीद किया और स्कूली बच्चों की मांग के अनुसार परीक्षाओं के चलते बिजली आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश मप्र विद्युत मण्डल के अधिकारी को दिए।

ग्राम चौपाल अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती आशासिंह, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुहागरानी राजकुमारसिंह और अनेक जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, केसली जैतपुर और आसपास के ग्रामों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...