सागर। शहर के एक मंदिर की जगह पर एसडीएम के स्थगन हो जाने के बावजूद निर्माणकार्य जारी है। स्थगन के बाद मोतीनगर पुलिस भी निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची लेकिन उसे भी कोई कामयाबी नहीं मिल सकी है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसमें कहीं न कहीं प्रशासन की भी सांठ गांठ है।
मिली जानकारी के अनुसार मोतीनगर थाना अंतर्गत विजय टॉकी चौराहा छत्रसाल अखाड़ा रोड स्थित चौरसिया मंदिर की जमीन पर पुजारी निर्माण कार्य लगाए हैं इसको लेकर यहां के अनेक आवेदकों ने प्रशासन को आवेदन देकर अवगत कराया। लेकिन इसका कोई अवसर निर्माण कार्य पर नहीं पड़ रहा है। पिछले एक माह से कार्य जारी होने के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं इसमें प्रशासन की सांठ गांठ तो नहीं है।
इतवारी वार्ड निवासी, संजीव चौरसिया, विजय राजौरिया, महेश चौरसिया ने निर्माणकार्य रोकने के लिए एसडीएम सागर के यहां आवेदन लगाया था। एसडीएम ने आवेदन पर गौर करते हुए 12 फरवरी को एक माह का स्थगन आदेश दे दिया है। इसके बाद भी आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। अमित मिश्रा, ऋषि मिश्रा, कुसुम मिश्रा, राकेश मिश्रा निवासी इतवारी वार्ड के खिलाफ की गई शिकायत पर पहले आवेदकों ने तहसीलदार सागर के यहां आवेदन लगाया था, इनके द्वारा भी 12 दिसंबर को स्थगन आदेश दे दिया था।
लेकिन जिनके खिलाफ यह आवेदन लगाया गया उन्होंने तहसीलदार के समक्ष उपस्थित होकर बताया कि यह उनके कार्य क्षेत्र में नहीं है तो फिर तहसीलदार ने स्थगन आदेश निरस्त कर दिया। इसके बाद जब ऐसी स्थिति बनी तो फिर एसडीएम की शरण ली गई। लेकिन इनके द्वारा स्थगन दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य अनवरत जारी है।
कहा जा रहा है कि निर्माण कार्य को लेकर जब तहसीलदार ने यहां के पटवारी को मौका स्थल पर भेजा तो निर्माण कार्य करने वाले पटवारी को इस संबंध में कोई कागजात नहीं दे सके। तब पटवारी ने इसकी रिपोर्ट एसडीएम के यहां दी। इसके बाद यह आदेश दिया गया। अब आवेदक कार्रवाई नहीं होने के कारण न्यायालय का दरबाजा खटखटाने का मन बना रहे हैं। उन्हें अब न्यायालय के अलावा कहीं से न्याय मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें