सागर। भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान के संदर्भ में आज सागर जिले भर में बैठकों का दौर चलता रहा। बैठकों में तय किया गया कि भाजपा के इस कार्यक्रम को एतिहासिक बनाया जाएगा।
शाहपुर ग्रामीण मंडल की बैठक संपन्न
सागर। शाहपुर ग्रामीण मंडल की बैठक शाहपुर बस स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय मे सम्पन्न हुई। अध्यक्षता भाजपा जिलाउपाध्यक्ष व भूमि विकास बैंक अध्यक्ष शैलेष केशरवानी व रघुवीर सिंह वकील साव ने की। बैठक में आगामी 25 फरवरी को रविदास जयंती मनाने के संबंध में एवं महाजन सम्पर्क अभियान के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई। श्री केशरवानी ने संत रविदास जयंती मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया एवं सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण लगन के साथ जयंती मनाने के लिए अपना योगदान देने की बात कही।
मंडल अध्यक्ष सतीश वजाज ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी के हितार्थ मे महा जनसम्पर्क अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की बात कही। आभार व्यक्त प्रकाश वॉझल मंडल उपाध्यक्ष ने माना। इस अवसर पर में शाहपुर नगर अध्यक्ष विक्रम सिंह, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विक्रम पाल सिंह, मनोज जैन, चमन भण्डारी, दिलीप जैन, अनिल पटेल, नावेद पटेल, गुडडा उर्फ धमेन्द्र ठाकुर, हल्के राम नायक, जगदीश राम, रामसिंह लोधी, मुकेश कुर्मी, अजमेर सिंह, महेन्द्र वैद्य, राजेश गोलनदास, छत्रसाल ठाकुर मगरोन, कुअर सिंह, माधव नगाइच खैजरा, प्रभु आठया पुर्व पार्षद, राजेन्द्र चौधरी, कौशल पाराशर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आशिक अली, नरेन्द्र कटारे, रामदास महंत एवं समस्त शाहपुर मंडल भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
भाजपा नगर मंडल की बैठक
भाजपा नगर मंडल क्र. दो की बैठक जिला पंचायत तहसीली में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष जाहर सिंह, गौर मंडल के प्रभारी राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष अनूप उर्मिल रहे। महाजनसंपर्क अभियान हेतु नगर मंडल को 5 सैक्टरों में बांटा गया एवं प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर प्रभारी व प्रत्येक वार्ड में एक वार्ड प्रभारी और वार्ड संयोजक की रचना की गई है। बैठक में विनोद तिवारी, महापौर अनीता अहिरवार, राजबहादुर सिंह, रामेश्वर नामदेव, नईम खान, मनीष चौबे, रवि ठाकुर, मिनी जैन, याकृति जड़िया, मनीष यादव, रत्नेश यादव, हर्षवर्धन चौबे आदि उपस्थित थे।
भाजपा नरयावली मंडल की बैठक संपन्न
महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों को लेकर नरयावली भाजपा मंडल की बैठक लुहारी रोड पर आयोजित की गई। मुख्य अतिथि धरमू राय अध्यक्षता नवनियुक्त नरयावली भाजपा मंडल अध्यक्ष चेन सिंह भापेल ने की। चेन सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा नौ वर्षों में जो कार्य किए गए हैं वह कांग्रेस सरकार द्वारा पचास वर्षों में भी नहीं किए गए हैं। इसलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह नेतृत्व में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों को घर-घर पहुंचाने का समय आ गया है। धरमू राय ने कहा कि कार्यकर्ताओं का जनता से सीधा संपर्क है जिसके माध्यम से वह आम जनता को सरकार द्वारा किए जा रहे विकासकार्योें की जानकारी दें। संचालन कृष्णमुरारी यादव ने किया आभार देवेन्द्र जैन ने माना। बैठक में अशोक सिंह ढाना, बलराम साहू, ओमहरि पांडे, नरेन्द्र रावत, कल्याण सिंह, चंद्रभान यादव, कोमल पटेल, राजकुमार पापेट आदि उपस्थित थे।
युवा गुटबाजी छोड़कर एकजुट हों
राहतगढ़। नगर के स्थानीय मंगल भवन में मण्डल स्तरीय भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक आयोजित की गई जिसमें युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया, मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह लोधी सहित युवा कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री सिरोठिया ने कहा की युवा ही पार्टी की रीढ़ है गुटबाजी से हटकर कार्यकर्ता एकजुटता के साथ 2013 में फिर प्रदेश में भाजपा का परचम लहराएं तथा प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं एवं भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाकर लाभ दिलाएं। मण्डल अध्यक्ष जगदीशसिंह लोधी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी एवं सुरखी क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए युवाओं से एकजुट होने की बात कही।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष पद की दावेदारी के लिए अनेक कार्यकर्ताओं ने अपनी दावेदारी जताई। बैठक के पूर्व ग्राम चन्द्रापुर एवं स्थानीय बस स्टैंड पर मोर्चा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। बैठक में कौशलकिशोर कन्हौआ, गोलू राय, अमित राय, अनुराग चौरसिया, ललित, अमित चौबे, कपिल सिंह ठाकुर, अमित चौधरी, राहुल, महेश जैन, दीपक, सोनू दुबे, आशु जैन, मनोज गोस्वामी, सतीश तिवारी, भूपेन्द्र, आयुश खटीक, राजा दुबे, दीपक शिकारी, शरद नेमा, राहुल वर्मा, नरेन्द्र लोधी, सत्यम अग्रवाल, सतेन्द्र ठाकुर, सोनू दुबे सहित अनेक युवा मोर्चा कार्यकर्ता शामिल थे।





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें