बीना। नगर विकास समिति के तत्वाधान में मध्यप्रदेश बनाओ अभियान के तहत शहर में संकल्प एवं शपथ पत्र नशापीड़ित लोगों से भरवाए गए। नशे से होने वाले दुष्परिणामो को गोष्ठी कार्यक्रम के दौरान लोगो को प्रेरित किया गया। नगर के जवाहर वार्ड एवं , प्रतापवार्ड बीना की हरिजन बस्तियों में लोगो को गांजा शराब, बीडी, सिगरेट जैसे नशा छोड़ने के लिए शपथ पत्र एवं संकल्प पत्र भरवाकर नशा छोडने की शपथ दिलाई जा रही है।
समिति अध्यक्ष देवेन्द्र राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा हमारे जीवन को दुखमय बना देता है। नशा मान-सम्मान एवं शरीर को कमजोर बना देता है। हमें अपना जीवन नशामुक्त होकर जीना चाहिए। नशामुक्ति का संकल्प लेने वालो में रामचरन कुशवाहा, भगतराज कुशवाहा, इमरत लाल अहिरवार, मोहन आदिवासी, करन आदिवासी, नत्थू धानक, सुन्दरलाल बंशल, राजाराम, विशन नलवंशी, रामकिशन , गोर्वधन अहिरवार, खेमचंद अहिरवार पार, ने नशा छोडने का संकल्प लिया। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण तिवारी, रामप्रमोद रिछारिया,रमाकांत बिलगैया सुनील रिछारिया, संजय शर्मा, शुभम पस्तोर उपस्थित रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें