सोमवार, 18 फ़रवरी 2013

रविदास जयंती के उपलक्ष्य में प्रवचन

खुरई। 25 फरवरी को संत शिरोमणि गुरू रविदास जी महाराज की 636 वीं जयंती मनाई जा रही है। इस उपलक्ष्य में मरई माता मंदिर के पास सोमवार से प्रवचनों का आयोजन प्रारंभ हो रहा है। प्रवचनों के पूर्व सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं बालिकाओं ने कलश यात्रा मरई माता मंदिर से निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राहतगढ़ नाका स्थित रविदास मंदिर होते हुए वापिस मरई माता मंदिर पर समापन किया गया।

श्रद्धालुओं द्वारा जानकारी दी गई कि मरई माता मंदिर पर सोमवार से दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संत महंत श्री जवाहरदास जी द्वारा गुरूवाणी प्रवचन किए जाएंगे। जो 25 फरवरी तक प्रतिदिन चलेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष गोवर्धन अहिरवार, संचालक जतिन मौर्य, कमलेश कुमार अहिरवार, उपाध्यक्ष प्रकाश अहिरवार डिस्क वाले, सचिव रमेश कुमार अहिरवार, कोषाध्यक्ष काशीराम, सह कोषाध्यक्ष देशराज सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत 25 फरवरी को किले प्रांगण मैंदान में मशहूर भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजनों की प्रस्तुति की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...