खुरई। इन दिनों प्रशासन ने पीडीएस के खाद्यान को हजम करने वाले और गरीबों के निवाले के गेंहूं से अपनी जेबों को भरने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
तीन संचालकों पर होगी एफआईआर
कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा ने खुरई के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही शासकीय उचित मूल्य की दुकानों के संचालकों को दुकानों से कालाबाजारी और खाद्यान उपभोक्ताओं को वितरित न करने की शिकायतों के आधार पर जांच कराकर दोषी तीन संचालकों को एफआईआर के निर्देश दिए हैं। इनमें ग्राम बमनौरा की दुकान संचालक देवेन्द्र राजपूत,ग्राम सेमरा काछी की समिति अध्यक्ष सुधा राजा बुंदेला ओर भीलोन शासकीय दुकान विक्रेता ऋषभ कुमार सिंह शामिल हैं।
ग्राम खजराहरचंद की दुकान निरस्त
पिछले सप्ताह गुरूवार के दिन खजराहरचंद की उचित मूल्य की दुकान का पीडीएस का गेहूं खैरा रोड पर निजी मकान में उतारते समय राजस्व विभाग ने कार्यवाही करते हुए। जब्त किया था। जिसकी जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एसडीएम कमल सोलंकी ने वृदावन यादव द्वारा संचालित की जाने वाली खजरा हरचंद की दुकान का लायसेंस निरस्त कर दिया है अब दूसरे को यह दुकान दी जाएगी।
इनका कहना है
प्रशासन की सख्ती के चलते ए कार्रवाई हो रही है लगातार ऐसी शिकायतो के बाद कार्रवाई न हो पाने के कारण पुन: दुकानदार अपने पुराने काम में लग जाता था इसलिए अब सख्त कार्यवाही की जा रही है ताकि गरीबों का हक न मारा जा सके।
कमल सोलंकी, एसडीएम खुरई



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें