ट्रेन को बाया विदिशा-सागर से चलाने की मांग की
सागर। रेल सेवा सुधार समिति के अध्यक्ष रवि सोनी ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन विनय मित्तल से पमरे भोपाल मंडल द्वारा प्रस्तावित भोपाल-गुवाहाटी एक्स. का रेलमार्ग आगामी बजट में बाया विदिशा-सागर से चलाने की मांग की है।
श्री सोनी ने कहा कि बाया इटारसी-जबलपुर-कटनी रेलमार्ग पर पहले ही से 3 एक्सप्रेस ट्रेनें गुवाहाटी के लिए परिचालित की जा रही हैं एवं जबलपुर-इटारसी क्षेत्र से गुवाहाटी के लिए नई ट्रेन की मांग भी विगत माह बोर्ड चेयरमेन के समक्ष नहीं रखी गई। इसलिए गुवाहाटी के लिए एक और नई ट्रेन का रेलमार्ग बाया इटारसी-जबलपुर करने का कोई औचित्य नहीं। समिति सचिव राजेश बिछुआ ने गौड़वाना एक्सप्रेस का नाम त्रिपुरी एक्सप्रेस रखे जाने की मांग की है।
अभाविप ने की आशिताबाजी
सागर। अभाविप ने अफजल गुरु को फांसी दिए जाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर उपाध्यक्ष विकास केशरवानी एवं अभिषेक साहू के नेतृत्व में पटाखे फोड़े एवं मिठाईयां बांटी। हर्ष व्यक्त करने वालों में शालीन सिंह, अभिषेक साहू, संतराम , मयुर साहू, सुमित यादव, राहुल सिंह, अक्षय जैन, ज्योतिष पांडे, अरविंद जाट, अनमोल चौदह, अनुराज जुड़ेले, सोनू खटीक, विशाल आदि उपस्थित थे।
मोटर मैकेनिक संघ आज सौंपेगा ज्ञापन
सागर। शासन की वर्तमान ट्राफिक व्यवस्था से नगर के सभी मोटर मैकेनिकल बेरोजगार हो गए हैं इस गंभीर समस्या के निराकरण के लिए सागर मोटर मैकेनिक संघ सोमवार को कलेक्टर को ज्ञापन देगा। उक्त निर्णय मोटर मैकेनिक संघ की कार्यकारिणी सभा में लिया गया। बैठक में खलीफा मिस्त्री, शान मुहम्मद, अ. रजाक, मनोज कुमार, मंगलसिंह, रम्मू मिस्त्री, लालू मिस्त्री के अतिरिक्त ट्रक ट्रान्सपोर्ट संघ के अध्यक्ष नरेन्द्र पाल सिंह आदि उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें