सागर। सोमवार की दरमियानी रात मकरोनियां स्थित होटल पैराडाइज परिसर में एक निर्माणाधीन सिनेमाघर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिससे फर्नीचर के सामान सहित लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के अनुसार पैराडाइज होटल परिसर में विगत रात्रि में एक निर्माणाधीन सिनेमाघर से आग की लपटें उठ रही थीं।
सूचना मिलते ही नगर निगम व कंट्रोल रूम की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गर्इं। साथ ही होटल के स्टाफ ने आग बुझाने के लिए काफी प्रयास किए। आगजनी की घटना में हाल के अंदर रखे फर्नीचर, सीटें, पर्दे एवं लकड़ी सामान सहित लाखों का सामान जल गया। देखते ही देखते बिल्डिंग का दूसरा हाल भी आग की चपेट में आ गया। जिससे होटल में दहशत का माहौल बन गया।
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल होटल प्रबंधन ने पद्माकर थाने में इसकी कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। होटल पैराडाइज के पास हाई टेंशन लाईन भी निकली है। गनीमत रही इस हादसे ने कोई बड़ा रूप धारण नहीं किया वरना गंभीर हादसा हो सकता था।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें