मंगलवार, 5 फ़रवरी 2013

मंदिर और भाजपा नेता के यहां चोरी

बिलहरा के जानकी रमण मंदिर में 1 लाख की चोरी: सागर। एक बार फिर चोरों ने मंदिर में सेंध लगाई है। इस बार बदमाशों ने सुरखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया बिलहरा के जानकी रमण मंदिर में सेंध लगाकर भगवान के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। जिसकी कीमत एक लाख रुपए आंकी जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दरमियानी रात अज्ञात चोर बिलहरा के रामचंद्र जी मंदिर में सेंध लगाई भगवानों की मूर्तियों से एक-एककर सोने चांदी के जेवरात उतार लिए और फरार हो गए। इसकी जानकारी सुबह जब मंदिर प्रबंधन को लगी तो उन्होंने थाने में इसकी सूचना दी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 


भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी


गौरझामर के भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार बरकोटी के घर अज्ञात चोरों ने शातिराना अंदाज में धावा बोलकर अलमारी में रखे दो लाख रुपए पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार चोर चैनल गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे। अंदर रखी तिजोरी खोलने का प्रयास भी किया लेकिन जब तिजोरी नहीं खुली तो उन्होंने घर में रखी अलमारी को खंगाला। अलमारी में रखी चाबी से उन्होंने लॉकर खोलकर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना स्थल पर चोरों द्वारा उपयोग किए गए हथियार भी बरामद किए गए हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम एवं डॉग स्कवार्ड की सहायता से साक्ष्य एकत्रित किए गए। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ी है और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...