शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

अल्पसंख्यकों के विकास पर स्वेत-पत्र जारी करें मुख्यमंत्री : खान

सागर । जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रवक्ता एवं संयोजक अशरफ खान ने गत दिवस भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतउल्ला शेख द्वारा सागर में अल्पसंख्यकों के उपर दिए गए ब्यान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही अल्पसंख्यकों की हितैषी रही है और कांग्रेस नीत केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं संचालित की हैं ।

उन्होंने कहा कि श्री शेख और भाजपा को चुनाव के नजदीक आते ही मुस्लिमों और अल्पसंख्यकों की याद सताने लगी है जिसके परिणाम स्वरूप वह सागर में आकर अल्पसंख्यकों को लुभाने के वादे कर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। अच्छा होता कि श्री हिदायतउल्ला शेख अपने स्वागत सत्कार कराने की बजाए करार्पुर में हुए उपद्रव में मुस्लिम अल्पसंख्यकों का हाल जानते। 

श्री खान ने म.प्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हिदायतउल्ला शेख से कहा है कि यदि वह और भाजपा और उनके मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान अल्पसंख्यकों के सच्चे हितैषी हैं तो वह अपने 9 वर्षों के कार्यकाल में अल्पसंख्यकों के लिए कार्यों का स्वेत पत्र जारी करें । जारी ब्यान का समर्थन करने वालों में शेख समद, हाली अजीम खान, इसरार कुरैशी, एजाज राइन, सिद्धीक राइन, अफजल खान, साहब अली, शेख असलम, अब्दुल गनी, एहतेशाम हुसैन, अकरम खान, अब्दुल कलाम, फीरोज खान, पप्पू भाई, फहीम खान, मेहबूब खान आदि अनेक कांग्रेसजन शामिल हैं ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...