शनिवार, 2 फ़रवरी 2013

BTIRT में GENPACT का ओपन केम्पस

सागर। पिछले वर्ष के सफल आयोजन के बाद बीटीआईआरटी ने अपनी प्रतिबद्धता को दोहरोते हुए इस वर्ष भी अपने शहर के बच्चों के लिए मल्टीनेशनल कंपनीस् लाइन अप की है। जिसमें से पहली दिल्ली बेस्ट ख्याति प्राप्त मल्टी नेशनल बीपीओ कंपनी जीईएनपीएसीटी ने टेक्निकल सपोर्ट के लिए शनिवार को बीटीआईआरटी के सिरोंजा स्थित शैक्षणिक परिसर में इंजीनियर्स एवं मेनेजर्स की सीधी भर्ती हेतु ओपन केम्पस में रिक्वायरमेंट ड्राइव किया।

जिसमें भोपाल, इंदौर के आईपीएस, टीआईटी और बीआईएसटी जैसे स्थापित इंजीनियरिंग कॉले के बच्चों ने भी इस में बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस केम्पस में तकरीबन 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसमें संस्थान के अलावा शहर के अन्य इंजीनियरिंग महाविद्यालयों से भी प्रतिभागी शामिल हुए। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में संपन्न हुई। एक्सटेम्पोर के पश्चात 109 विद्यार्थियों ने सामूहिक परिचर्चा हेतु पात्रता हासिल की। 

12 विद्यार्थी द्वितीय चरण को क्वालीफाइड कर सके जिसमें 10 विद्यार्थियों का 1.20 से 1.80 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर अंतिम चयन हुआ। चयन प्रक्रिया दिल्ली से आए सुमित शर्मा ने, शिवकुमार यादव के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न की। संस्थान के टीपीओ तरूण कुमार सिंह के निर्देशन में आयोजित इस ओपन केम्पस में ज्वाला करोसिया, राहुल पांडे, मनीष श्रीवास्तव, प्रशांत सेन, कु. प्रियंका पटेरिया, प्रियंका मुढोतिया, स्वाती सिंह, रामनरेश, मनीष संघी, शेख शाहिद की अहम भूमिका रही। चेयरमेन संतोष जैन एवं प्रबंधन समिति के सदस्य संदीप जैन ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। अतिथियों का औपचारिक अभिवादन संस्थान के प्राचार्य डॉ. एसवीएस चौहान एवं प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयंत दुबे ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...