खुरई। ग्राम ओड़ामढ़ सरपंच सहित 4 लोगो पर बंधक बनाकर मारपीट करने की लिखित शिकायत थाने में की गई है। डुड्ढरू गांव के दो लोगों ने यह शिकायत की है। पुलिस ने दोनों की मेडीकल रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डुड्ढुरू के तिलकराम चौबे और घूमनसिंह पिता तुलसीराम पटेल ने लिखित शिकायत की है कि जब वे मंडीबामोरा से अपने मालिक सीताराम नायक का टेÑक्टर सोमवार को लेकर गांव लौट रहे थे तो शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम ओड़ामढ़ के तिराहे पर सड़क का काम कर रहे कुछ लोगों ने रोक लिया जिसमें सतीश ठाकुर भी था और टेज्क्टर को सड़क के काम मे लगाने को कहा मना करने पर दोनो के साथ गाली गलौच करते हुए खेतों में बनी गैराज में बंद कर दिया और थोड़ी देर बाद गांव के सरपंच आशीष ठाकुर ने आकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की और फिर गैराज में बंद कर दिया।
किसी ने उनके गांव डुड्ढुरू खबर की तो खुरई पुलिस को सूचना दी गई पुलिस आकर चली गई लेकिन गैराज तक नहीं पहुंच पाई। दूसरे दिन दोपहर लगभग 12 बजे जब लाखनखेड़ा ग्राम पंचायत के सरपंच पति अवतार सिंह कई लोगों के साथ ओड़ामढ़ आए और उन्हें छुड़ाया। सरपंच और उनके साथियों द्वारा लगातार रिपोर्ट न करने और चुप रहने के लिए धमकाया जा रहा था। जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। इसलिए आज रिपोर्ट करने आ सके।
पुलिस ने दोनों का मेंडीकल चेकअप कराने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी हेमंत शर्मा ने बताया कि ये तीन दिन बाद रिपार्ट लिखाने आए हैं इसलिए मामला संदेहास्पद लग रहा है फिलहाल मेडीकल कराकर जांच की जा रही है। जांच होने के बाद सत्यता मिलने के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा।शुक्रवार को जांच के लिए पुलिस गांव भेजी जाएगी। सरपंच से भी पूछताछ की जाएगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें