रविवार, 17 फ़रवरी 2013

मुक्तिधाम ही मनुष्य की यात्रा का अंतिम पड़ाव: जैन

सागर। नगर के विकास की दिशा में प्रयत्नशील विधायक शैलेन्द्र जैन के प्रयासों से नगर के मुक्तिधामो, प्रचीन बावड़ी, चौपड़े तथा घाटो के जीर्णोद्धार की दिशा में कार्य हो रहा है और इसी दिशा में भगतसिंह वार्ड स्थित नरयावली नाका मुक्तिधाम में सिंधी पंचायत महा सभा द्वारा लगभग 15 लाख की लागत से निर्मित होने वाले शवदाह टीन शेड का शिलान्यास नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर, महापौर अनीता अहिरवार, निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी एवं सिधी पंचायत महासभा के अध्यक्ष मोहनलाल सोम्या के करकमलों से सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में महापौर अनीता अहिरवार, आयुक्त एसबी सिंह  ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सुशील बजाज ने किया एवं आभार मुक्तिधाम सेवा समिति के सचिव जगन्नाथ गुरैया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से योगाचार्य विष्णु आर्य, रामकुमार साहू, अनूप उर्मिल, संजय द्विवेदी, सतीश जैन, नीलम अहिरवार, कपिल नाहर, पप्पू तिवारी, अजय दुबे, लालू घोषी, करमचंद दादा, वासुदेव आर्य, राजकुमार धामेचा, किशनचंद चंदानी, चंदू बुधवानी अशोक सुंदरानी, पंकज जैन, मेघा दुबे, सरोज साहू, धर्मेन्द्र खटीक, वृन्दावन अहिरवार, बंटी शर्मा, राजेश सैनी, अनवर राईन रामनारायण यादव समेत बढ़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...