रविवार, 17 फ़रवरी 2013

बेटा नहीं हुआ तो कर डाली भगवान की प्रतिमा खंडित

सागर। रहली के ग्राम चांदपुर में लंबे समय से लड़का न होने पर एक पिता ने क्रोध में आकर भगवान को ही पीट दिया। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत रहली थाना में की। जहां पुलिस ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

रहली के ग्राम चांदपुर निवासी 35 वर्षीय नाथूराम अहिरवार की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार नाथूराम के घर लगातार लड़कियों का ही जन्म होता रहा। जिससे नाथूराम मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहा था। नाथूराम की पत्नी को एक के बाद एक सात लड़कियां हो गर्इं। उसे उम्मीद थी कि उसके यहां कोई लड़का जन्म लेगा जब ऐसा नहीं हुआ तो पुत्र की चाह में उसने गांव के ही शिव मंदिर में पहुंचकर लाठियों से शिव भगवान की मूर्ति पर वार किया जिससे मूर्ति खंडित हो गई। 

स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया और इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने नाथूराम के खिलाफ 295 आईपीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...