मंगलवार, 26 फ़रवरी 2013

रेल कर्मचारियों को जिंदा जलाने पर WCIMS आक्रोशित: ज्ञापन दिया

बीना। मंगलवार को गुलाबगंज रेल्वे स्टेशन पर ट्रेन से दो मासूमों के कुचल जाने के बाद जनता द्वारा गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर की गई आगजनी एवं अधिकारियों, कर्मचारियों को कमरे में बंद करके उनके साथ मारपीट कर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की लोमहर्षक घटना में एक कर्मचारी की मृत्यु हो गई। 

पी.वे.मिस्त्री के पद पर गुलाबगंज रेलवे स्टेशन पर काम करने वाले बीना निवासी भगवानदास अपने वरिष्ठ अधिकारी स्टेशन मास्टर संकेत बंशल को बचाने गया था जहां उत्तेजित भीड़ ने उसे भी आग में झोंक दिया फलस्वरूप भगवानदास की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना के विरोध में वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे स्टेशन पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की एवं घटना की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार करने और हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग करते हुए मंडल रेल प्रबंधक भोपाल के नाम एक ज्ञापन एसडीएम बीना को सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऐसी रेल्वे स्टेशन जो सड़क के किनारों पर हैं वहां रेल्वे कर्मचारियों की सुरक्षा हेतु जीआरपी अथवा आरपीएफ की तैनाती की जाए। 


ट्रेनें हुई चार-चार घंटे लेट


उक्त घटना के बाद इटारसी से आने वाली एवं इटारसी की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों का यातायात एहतियातन तौर पर बंद कर दिया गया था। घटना के कारण रेल्वे स्टेशन परिक्षेत्र में जीआरपी एवं आरपीएफ तत्काल सक्रिय हो गई। कई ट्रेनें बिलंब से चलने के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने अपने टिकिट कैंसिल कराए जिस कारण टिकिट विण्डो पर भीड़ लगी रही। जो ट्रेनें लेट हुई उनमें 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस 5 घंटे, 11065 वेरावल-जबलपुर एक्सप्रेस 5 घंटा, 12137 मुंबई-फिरोजपुर पंजाबमेल एक्सप्रेस 4 घंटे एवं 12197 भोपाल ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:45 मिनिट देरी से बीना स्टेशन आईं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...