शुक्रवार, 1 मार्च 2013

बोर्ड की परीक्षा में 1368 विद्यार्थी हुए शामिल

खुरई । माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का शुक्रवार के दिन शुभारंभ हुआ। जिसमें 1387 विद्यार्थियों में से 1368 विद्यार्थियों ने हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र का पेपर हल किया। जिनमें 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

विद्यार्थियों के 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं, जिनमें पं.केसी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय केन्द्र में 270 विद्यार्थियों में से 268 विद्यार्थी, एसपी जैन गुरूकुल में 340 में से 340 विद्यार्थी, ललिता शास्त्री कन्या स्कूल में 259 में 246, ब्लू वैल्स स्कूल में 91 में से 91 विद्यार्थी, खिमलासा 333 में से 299 विद्यार्थी, गढ़ौला जागीर स्कूल में से 57 में से 57, कन्या हाईस्कूल में 20 में से 20 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। बीईओ कनिष्क चौबे ने बताया कि कंट्रोल रूम पं.के.सी.शर्मा स्कूल को बनाया गया है। 

परंतु केन्द्र का टेलीफोन नं. 07581241012 खराब होने से कंट्रोल रूम में केन्द्रवार परीक्षार्थियों की संख्या शाम 5 बजे तक पहुंचा दी जाएगी और टेलीफोन सुधरवाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। वर्तमान में मोबाइल से ही जानकारी लेकर कंट्रोल रूम में दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा 4 मार्च से प्रारंभ होगी, जिसमें 9 परीक्षा केन्द्रों पर 2854 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। वहीं मालथौन तहसील में 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें हायर सेकंडरी के 659 तथा हाईस्कूल के 2029 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। खिमलासा एवं बांदरी के 2 केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...