गुरुवार, 17 जनवरी 2013

खुरई में खुशियां: कलेक्टर बोले, 15 दिन में हट जाएगी शराब की दुकान

खुरई।  पिछले तीन माह पहले सराय काम्पलेक्स की शराब की दुकान हटाने के लिए हुए आंदोलन के बाद प्रशासन ने दो माह के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटाई गई पिछले दिनों प्रवास पर आए जिला कलेक्टर योगेन्द्र शर्मा से इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि 15 दिनों के अंदर यह दुकान कही और विस्थापित हो जाएगी।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम कमल सोलंकी ने बताया कि कुछ ही दिनों में सराय काम्पलेक्स की अंग्रेजी शराब की दुकान पूर्व हेमंत टाकीज केम्पस के पास से संचालित होगी। इस शराब के विस्थापन से मंदिर जाने वाले श्रृद्धालुओं और आसपास के लोगों को राहत मिलेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...