शुक्रवार, 1 मार्च 2013

नरयावली डिपो में बीना रिफायनरी से डीजल सप्लाई की मांग

सागर। सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पेट्रोलियम मंत्री से भेंटकर उन्हें सौंपे पत्र में मांग की है कि नरयावली स्थित इंडियन आयल डिपो के लिए बीना रिफायनरी से डीजल सप्लाई किया जाये।

सांसद भूपेन्द्र सिंह ने पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली से मुलाकात कर उन्हें बताया कि नरयावली स्थित इंडियन आयल कंपनी के डिपो में मथुरा, मुंबई और बडौदा से डीजल   लाकर भंडारण किया जा रहा है। जबकि नरयावली से बीना की दूरी लगभग 50 किलोमीटर है। लेकिन बीना रिफायनरी में शोधित/उत्पादित डीजल की सप्लाई नरयावली के उक्त डिपो हेतु नहीं की जा रही। 

नरयावली डिपो में अधिक दूरी से डीजल परिवहन करने के कारण किसानों और आम उपभोक्ताओं को प्रति लिटर लगभग 50 पैसा अधिक मूल्य देकर डीजल खरीदना पड़ रहा है। सांसद श्री सिंह ने पेट्रोलियम मंत्री से भेंट के दौरान पत्र सौंपकर अनुरोध किया है कि किसानों और आम नागरिकों का हित ध्यान में रखते हुए इंडियन आॅयल डिपो नरयावली में बीना रिफायनरी से डीजल सप्लाई किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...