खुरई। शनिवार के दिन नगर के पालीटेक्निक सूचना केन्द्र में सभी विभागों की समीक्षा बैठक विधायक अरूणोदय चौबे ने ली। समीक्षा बैठक में एसडीएम कमल सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरपी पटैल सहित अन्य विभागों के विभाग प्रमुख मौजूद थे।
31 मार्च 13 तक सभी विभाग अपने लंबित शासकीय निर्माण कार्यों को पूर्ण करें, ताकि शासकीय योजनाओं का आम जनों को लाभ मिल सके। उन्होंने खुरई से राहतगढ़ तक बन रही टू लेन सड़क को वर्षा काल से पूर्व पूर्ण करने की बात सड़क निर्माण कर रही एमपीआरडीसी एजेंसी से कही। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों से बुंदेलखंड पैकेज के अंतर्गत निमार्णाधीन 49 नलजल योजनाओं को इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभाग द्वारा नलजल योजना में बरती जा रही लापरवाही पर आक्रोश जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में सीएमओ आरबीएस राजौरिया, डॉ.एके गुप्ता, राकेश चौबे उपयंत्री, सुनील उइके, सुनील सक्सेना, बीडी पटेल, ओमकार प्रसाद शर्मा, भगवानसिंह सहित सभी विभागों के प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि शामिल थे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें