श्रद्धांजलि दी
सागर। जिला कांग्रेस विधि एवं मानव अधिकार विभाग की बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय की पत्नी के निधन पर शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि देने वालों में शिवदयाल बडोनिया, राजू भाई, संतोष दुबे, बबलू प्रदीप तिवारी, श्रीमती रजनी ठाकुर, भरत पाठक सुनील भदौरिया, महेन्द्र सेन, शिवराज लड़िया, अरविंद तिवारी, अमित दुबे, नरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र अहिरवार आदि शामिल हैं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत
सागर। जिला कुशवाहा क्षत्रिय समाज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष देवेन्द्र कुशवाहा के निवास पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ कांग्रेसजनों ने पहुंचकर देवेन्द्र कुशवाहा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान इंका नेता संजय भाई पटेल, कुशवाहा समाज के पूर्व अध्यक्ष खेमराज दाउ, पुरुषोत्तम शिल्पी, भैयन पटेल, अशरफ खान, हुलासीराम पटेल, गज्जू अहिरवार, रामप्रसाद अहिरवार आदि अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
घावरिया साहित्य साधना सम्मान से सम्मानित
बीना। अंतर्राष्ट्रीय शायर राजू घावरिया आशिक को उनकी साहित्यिक उपलब्धियों से लिए बाल्मिकी प्रेम समाज सागर ने श्री घावरिया को शील एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान फिल्मी गीतकार एवं पूर्व मंत्री बिट्ठलभाई पटैल के हाथों प्रदान किया गया। उनको इसके पूर्व भी अनेकों राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। वे वर्ममान में रेल विभाग बीना में डिप्टी सीटीआई के पद पर कार्यरत हैं। इस कामयाबी पर महेन्द्रसिंह पिंका, महेन्द्रसिंह ठाकुर, चंद्रेश गौहर, पवन बाल्मिकी, दामोदर करोसिया आदि ने बधाईयां दी हैं।
जन्मजयंती पर कार्यक्रम 5 को
सागर। साहित्याचार्य डॉ. पं. पन्नालाल जैन की 102 वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में कटरा नमक मंडी स्थित कीर्ति स्तंभ के समक्ष आगामी 5 मार्च मंगलवार को सुबह नौ बजे कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जैन भ्रात संघ सागर के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम पंडितजी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किये जावेगे। तदोपरांत पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला जावेगा।
गृह मंत्री का सागर प्रवास आज
सागर। प्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता आज 3 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे है। वे यहां आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। अधीकृत जानकारी के अनुसार गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता 3 मार्च को प्रात:10 बजे भोपाल से चलकर दोपहर 1 बजे सागर आएगे। गृहमंत्री अपरान्ह 1.10 बजे स्थानीय कजलीवन खेल मैदान सदर में क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में भाग लेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे सागर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
राज्य महिला आयोग की सुनवाई सागर में 11 व 12 को
सागर। राज्य महिला आयोग की दो सदस्यीय बैंच 11 व 12 मार्च को आयोग में पंजीवद्ध प्रकरणों की सुनवाई करेगी। अधीकृत जानकारी के अनुसार राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती स्नेहलता उपाध्याय और श्रीमती शशि सिन्हा 11 मार्च को प्रात:10 बजे सागर आएगी और प्रात:11 बजे से स्थानीय सर्किट हाउस में आयोग में दर्ज प्रकरणों की सुनवाई करेगी। आयोग की दो सदस्यीय संयुक्त बैंच 12 मार्च को भी प्रात:11 बजे सुनवाई के बाद शाम 5 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी।
प्रादेशिक सेना महार में जवानो की भर्ती 19 मार्च को
सागर। 108 इन्फेन्ट्री बटालियन प्रादेशिक सेना महार में सामान्य डयूटी, टेड्र पद कार पेन्टर एवं जेसीओ धर्म गुरू पंडित पद हेतु 19 मार्च को भर्ती की जाना है। मेजर दण्डपाल कार्यवाहक कमान अधिकारी नवजोतसिंह थिंडे ने इच्छुक उम्मीदवारों से 19 मार्च को प्रात:5 बजे भर्ती आयोजन यूनिट के पते कलेक्टर बंगले एवं हेडपोस्ट अफिस के पास सागर में उपस्थित होने की अपील की है।
इतवारी, रविशंकर में आज होगा जनसंपर्क
सागर। भाजपा नगर मंडल का महाजनसंपर्क अभियान 3 मार्च को इतवारी, रामपुरा, रविशंकर एवं राजीव नगर वार्डों में होगा। प्रात: 11 बजे इतवारी एवं रामपुरा वार्ड में एवं शाम 4 बजे रविशंकर एवं राजीवनगर वार्ड में अभियान विधायक शैलेन्द्र जैन एवं निगम अध्यक्ष विनोद तिवारी के मुख्य आतिथ्य में होगा। महाजनसंपर्क अभियान में सागर विधानसभा प्रभारी संजीव दुबे, नगर मंडल के प्रभारी जगन्नाथ गुरैया, हरिनारायण यादव, रामअवतार पांडे, प्रदीप राजौरिया, नवीन भट्ट, सीताराम दुबे, कपिल नाहर, महेन्द्र दुबे, राजेन्द्र घोषी सहित नगर भाजपा के पदाधिकारी शामिल होंगे। उक्त जानकारी नगर महामंत्री विक्रम सोनी ने देते हुए बताया कि जन संपर्क अभियान के पूर्व मतदान केन्द्र एवं वार्ड समितियों की बैठक होगी।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें