गुरुवार, 7 मार्च 2013

मॉ पर हाथ उठाया तो गोली मार दी

बीना। नगर मुख्यालय से 5 किमी दूर स्थित ग्राम धनौरा में गुरूवार को गोली चालन की घटना में आरोपी की मॉ एवं दोस्त घायल हो गए। दोनों को शासकीय चिकित्सालय बीना लाया गया जहां उसे उन्हें सागर रेफर कर दिया गया।

एसडीओपी अरविंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम धनौरा में संजू उर्फ सतेन्द्र चौबे पिता दुर्गाशंकर चौबे उम्र 28 वर्ष पड़ोस में रहने वाले प्राणसिंह पिता नारायणसिंह ठाकुर उम्र 30 को अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली मार दी।

बताया गया कि किसी बात को लेकर प्राणसिंह और सतेन्द्र के बीच विवाद हो गया था। विवाद के चलते प्राणसिंह सतेद्र के घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा इस बीच सतेन्द्र की माँ राधारानी बीच बचाव के लिए आई तो प्राणसिंह ने उसे डंडा मारकर घायल कर दिया। क्रोध में आकर सतेन्द्र ने अपनी लायसेंसी बंदूक से दो फायर किए जिसमें से एक फायर खाली हवा में और दूसरे फायर की गोली प्राणसिंह के पैर में जा लगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामला किसी लड़की के छेड़छाड़ से जोड़कर बताया जा रहा है। गोली के छर्रे उक्त महिला को भी लगे हैं। शासकीय चिकित्सालय से दोनों घायलों को सागर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...