शनिवार, 2 मार्च 2013

18 को सम्मेद शिखर और 31 को अजमेर शरीफ भेजे जाएगे तीर्थ यात्री

सागर। प्रदेश सरकार द्वारा वृद्वजनों के सम्मान में प्रारंभ की गई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले से 18 मार्च को सम्मेद शिखर की तीर्थ यात्रा और 31 मार्च को अजमेर शरीफ तीर्थ यात्रा के लिए वृद्वजनों को विशेष ट्रेन द्वारा तीर्थ यात्रा के लिए भेजा जाएगा।

डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गोयल ने बताया कि सम्मेद शिखर यात्रा में जाने के इच्छुक तीर्थ यात्रियों से आवेदन 11 मार्च तक चाहे गए है । इसी तरह अजमेर शरीफ यात्रा के लिए इच्छुक आवेदको से 18 मार्च तक आवेदन मंगाए गए है। तीर्थ यात्रा के लिए इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन निर्धारित तिथि तक संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार और   सीईओ जनपद कार्यालय में जमा कर सकते है। शासन द्वारा निर्धारित कोटे के अनुसार सम्मेद शिखर यात्रा के लिए 238 तीर्थयात्री और अजमेर शरीफ के लिए 120 तीर्थयात्री सागर जिले से भेजे जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...