खुरई। खुरई से रजवांस रोड पर लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम गौलनी में गांव के ही गोर्वधन पिता मथुरा प्रसाद अहिरवार उम्र 50 वर्ष का शव गांव की डीपी के पास विक्षिप्त हालत में पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। गोवर्धन के शव को जानवरों ने खा लिया था। जानवरों ने उसका बांया
हाथ तो काट कर अलग ही कर दिया और जिसकी हड्डियों को गांव में कई जगह फैला दिया। शव के दहिने हाथ और कमर पर करंट से जले के व पीठ पर चोट के भी निशान एफएसएल टीम द्वारा देखे गए। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी सीके आर्य,थाना प्रभारी हेमंत शर्मा सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
गोवर्धन के बेटे ने बताया कि उसके पिता शासकीय दुकान पर तुलाई का काम करते हैं राशन सामग्री लेने के लिए वे दुकान संचालक के वह शनिवार की सुबह से साथ खुरई गए थे। शायद लौटते समय ही घटना हुई है। रविवार की सुबह 6.30 बजे शव की जानकारी मिली। चूंकि दुकान संचालक खुरई में ही रहता है जिससे कई बार देर होने पर खुरई में ही रूक जाता था जिससे घर के सदस्यों ने रात में जानकारी लेने की कोशिश नहीं की।
एसडीओपी सीके आर्य ने बताया कि इस दुर्घटना के पीछे गांव के ही एक किसान की लापरवाही लापरवाही हो सकती है क्यों कि शव के दहिने हांथ पर करंट से जलने के निशान हैं जो संभवत: गांव के ही गनेश पिता गरीब दास रैकवार की करंट के तार से हो सकता है क्योंकि डीपी से उसकी ही बिजली के तार खेत तक गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी इन्ही तारों से घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन कई बार मना करने पर भी तार नहीं हटाए। फिलहाल जांच जारी है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर मामला दर्ज होगा।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें