रविवार, 3 मार्च 2013

नवनियुक्त चौधरी का पगड़ी बंधन समारोह संपन्न

सागर। अहिरवार समाज चौतरा सागर का चौधरी मगनलाल पहलवान को बनाए जाने पर अहिरवार समाज द्वारा समाज के नवनियुक्त चौधरी मगनलाल पहलवान का पगड़ी बंधन समारोह स्थानीय लुधियाना मुहाल मोतीनगर में किया गया।

पगड़ी बंधन कार्यक्रम में अहिरवार समाज के लाट चौधरी श्याम लाल एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी एवं अहिरवार समाज के माते मुखियागण बड़कुल कोतवाल की उपस्थिति में समाज के गणमान्य जनों ने अहिरवार समाज के नवनियुक्त चौधरी मगनलाल पहलवान को पगड़ी बांधी। संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अनु. जाति आयोग के अध्यक्ष द्वारा हालिया दिए ब्यान जिले में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा की जा रही अवहेलना से जान पड़ता है कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली असंवैधानिक हो गई है तथा दलित वर्ग के जनप्रतिनिधि इस वर्ग पर घटित होने वाली घटनाओं को नजरअंदाज कर शासन प्रशासन की चाटूकारिता कर रहे हैं।

  श्री चौधरी ने कहा कि आज दलित वर्ग के लोगों पर वर्तमान शासनकाल में उत्पीड़न, अत्याचार, बलात्कार आदि की घटनाओं में वृद्धि हुई है। प्रदेश की सरकार ने रविदास जी के नाम पर करोड़ों रुपए खुद के महिमा मंडन और संत रविदास समाज के माते मुखियों के सम्मान के लिए शासकीय खजाने से निकाले किन्तु उक्त राशि का सम्मान हमारे समाज के माते मुखियों को नहीं पहुंचा। पगड़ी बंधन कार्यक्रम में प्रभुराम चौधरी, मुरलीधर माते, नाथूराम चौधरी, बृजलाल बड़कुल, रामप्रसाद चौधरी, वीरेन्द्र चौधरी, सीताराम कोतवाल, जीवन रोहित, बलराम कोतवाल, लीलाधर कोतवाल, गनेश चौधरी, मोहनलाल माते, अतर सिंह, कोमल सिंह, रोशन अहिरवार, रामू कोतवाल, प्रदीप चौधरी, भगवान दास सहित अहिरवार समाज के माते मुखिया सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...